सास बहू के झगड़ों का हल

🌻 بِسمِ اللّٰہِ الرَّحمٰنِ الرحیم

📔 सास और बहु के बिच के झगड़े को ऐसे ख़त्म किया जा सकता 👇👇👇

सास का कर्तव्य 👇👇
1) अपनी बहु को बेटी ही समझे और प्यार मोहब्बत से पेश आए
2) जब कोई गलती बहु से हो जाए तो बहु को सुनाने और कोसने की बजाए उसको प्यार से समझाए
3) लोगों के सामने बहु को ज़लील ना करे और नाहीं डाटे, इस्लाह (समझाना) अकेले में करे

बहु का कर्तव्य 👇👇
1) सास को अपनी मां ही समझे और इज़्ज़त करे अगर सास कुछ बोल भी दे तो सब्र करके सुन ले, क्योंकि मज़हबे इस्लाम में सब्र करने पर और इज़्ज़त करने पर भी सवाब मिलता है
2) ससुराल वालों की ख़िदमत करे और उनकी इज़्ज़त करे
3) अलग रहने का ख्याल दिमाग से निकाल दे क्योंकि जॉइंट फैमिली के बहुत से फायदे हैं (सुरक्षा, बच्चों की देखभाल, सुख दुःख में साथ आदि)
4) कोई भी काम करने के पहले घर वालों को बता दे और परमिशन ले ले

बेटे का कर्तव्य 👇👇
1) बेटे को चाहिए की शादी के बाद भी माँ बाप को उतना ही वक़्त और सम्मान दे जितना पहले दिया करता था
2) कभी भी बीवी को माँ के सामने ना डाटे
3) कभी भी माँ को बीवी के सामने ना झिड़के
4) बीवी माँ बाप और घर वालों की ज़रूरत पूरी करे और केयर मोहब्बत करे और उनको वक़्त दे
हवाला 📖
जन्नती ज़ेवर

Published by husainfoundation374

सुन्नी हनफ़ी अहले सुन्नत वल जमात मसलके आला हजरत

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started