
🌺 सवाल,1, , वो कौन सा खून है जो खुद उस के लिए पाक है और दूसरों के लिए नापाक
🍁 जवाब👉 शहीद का खून खुद उसे के लिए पाक है , और दूसरों के लिए नापाक
(मख्ज़ने मालूमात 149)
🍁🍁🍁
🌺 सवाल,2, क्या औरतें वूज़ू करने के बाद मेकअप करके नमाज़ पढ़ सकती हैं
🍁 जवाब, 👉 जी हां खवातीन वूज़ू करने के बाद मेकअप करके नमाज़ पढ़ सकती हैं और वूज़ू पर भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा
(200 सवालात के जवाब पेज 23
🍁🍁🍁
🌺 सवाल, 3 नमाज़े जनाज़ा के पूरी होते वक़्त जब इमाम सलाम फेरता है तो कुछ लोग पहले सलाम पर पहला और दूसरे सलाम पर दूसरा हाथ छोड़ देते हैं,,कुछ लोग पहले सलाम के वक़्त ही दोनों हाथ छोड़ देते है,,, इन में सही तरीका कौन सा है
🍁 जवाब,👉 सही ये है कि जैसे ही इमाम नमाज़े जनाज़ा को चौथी तकबीर खत्म करे तो दोनों हाथ छोड़ दें फिर उस के बाद सलाम फेरे
🍁👉 इस लिए के क़ियाम (यानी खड़े होने की हालत में) जहां ज़िक्र और तिलावत करनी होती है वहां हाथों को बांधेंगे और जहां ऐसा नहीं होगा वहां हाथ नहीं बांधेंगे ,और चौथी तकबीर के बाद कुछ पढ़ना नहीं होता है लिहाज़ा हाथ खोल देंगे
(200 सवालात के जवाब पेज 68