हुजूर मुफ्तिये आज़म की ज़िंदगी 8

उलमा व सादाते किराम का एहतिराम :- हुज़ूर मुफ्तिए आज़म हिन्द रहमतुल्लाह अलैह को उलमा व सादात किराम का एहतिराम वरसे में मिला था ऐसी वालिहाना अंदाज़ से इन हज़रात की ताज़ीम व तौक़ीर करते थे के इस का बयान करना मुश्किल है | 1979 का वाक़िया है के गर्मी के दोपहर में एक खातून एक बच्चे के साथ तावीज़ लेने के लिए आयीं लोगों ने बताया के हज़रत आराम कर रहे हैं मगर उन्हें तावीज़ की सख्त ज़रुरत थी उन्होंने कहिल वाया के देख लिया जाए के हज़रत जगे हों और मुझे तावीज़ मिल जाए मगर हज़रत के पास किसी को जाने की हिम्मत न हुई |
बिला आखिर वो खातून अपने बच्चे से बोली चलो बेटे ये क्या मालूम था के अब यहाँ सय्यदों की बातें नहीं सुनी जातीं न मालूम हज़रत ने कैसे सुन लिया और ख़ादिमा को आवाज़ देकर कहा जल्दी बुलाओ शहज़ादी कहीं नाराज़ न हो जाएं उन्हें रोक लिया गया बच्चा हज़रत के पास गया हज़रत ने नाम पूछा उस ने ना बताया सय्यद फुलाँ, हज़रत ने इस बच्चे को इज़्ज़तो मुहब्बतों के साथ बिठाया प्यार से सर पर हाथ फेरा सेब मँगाकर दिया और फिर परदे की आड़ से मुहतरम खातून से हाल मालूम करके उन्हें उसी वक़्त तावीज़ लिख कर दिया और घर में ये कह कर रुकवा लिया के धूप ख़त्म हो जाए तब जाने देना और उनकी ख़ातिरो मदारात में कमी न करना |
उर्से आला हज़रत में जब हज़रत सद रुश्शारिया मौलाना अमजद अली साहब आज़मी रहमतुल्लाह अलैह बरेली शरीफ तशरीफ़ लाए तो हज़रत उन के इस्तक़बाल के लिए इस्टेशन जाते और बेपनाह इज़्ज़त व क़द्रो मन्ज़िलत करते | हाफिज़े मिल्लत हज़रत मौलाना अश्शाह अब्दुल अज़ीज़ मुहद्दिसे मुरादाबादी साहब व शेर बेशाए अहले सुन्नत हज़रत मौलाना हशमत अली खान साहब रही माहुमुल्लाहु तआला अलैह | की बड़ी इज़्ज़त करते थे ख़लीफ़ए आला हज़रत हुजुए बुरहानुल हक़ साहब जबलपुरी रहमतुल्लाह अलैह उन के साहबज़ाद गान से बहुत मुहब्बत फरमाते थे और जब भी ये हज़रात बरैली शरीफ आते तो हज़रत इन की बे इंतिहा क़द्रो मन्ज़िलत करते थे | हुज़ूर मुजाहदे मिल्लत मौलाना शाह हबीबुर रहमान साहब अलैहिर्रहमा की भी बहुत इज़्ज़त करते थे अपने खुलफ़ा, व तलामिज़ा व दुसरे मुरीदीन और पीर ज़ादगान और मारहरा शरीफ का खादिम भी आ जाता तो उन तमाम की इसी अंदाज़ा में इज़्ज़त अफ़ज़ाई करते थे के वो बेचारे खुद शर्मिंदाह हो जाते थे

सभी से गुजारिश मेरे न्यू चैनल यूट्यूब को subscribe करे लाइक करे शेयर करे चैनल लिंकः-
https://youtube.com/channel/UCQ4sfBlQPxYpH7nMmxSQO9g

Published by husainfoundation374

सुन्नी हनफ़ी अहले सुन्नत वल जमात मसलके आला हजरत

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started