🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻
💛 بِسمِ اللّٰہِ الرَّحمٰنِ الرحیم
💛 الحمد للہ رب العالمین
💛 اللہم صل علی سیدنا محمد 📝📝 *آج کے جوابات* 📝📝
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
सवाल,1, , वो कौन सा पहाड़ है जिसे हुक्म दिया जाता है और उस की जुंबिश की वजह से ज़मीन पर ज़लज़ला आता है
🌻 जवाब,, आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा फरमाते हैं :- के असली वजह ज़लज़ले आने का गुनाह ही है,पैदा यूं होता है के एक पहाड़ जिस का नाम “काफ” है और वो पहाड़ तमाम ज़मीन को घेरे हुवे है और उस के रेशे ज़मीन के अंदर सब जगह फैले हुवे हैं जैसे बड़े दरख़्त की जड़ें दूर तक अंदर फैलती हैं जिस जमीन में ज़लज़ले का हुक्म होता है वो पहाड़ अपने उस जगह के रेशे को जुंबिश देता है(हिलाता है) फिर ज़मीन हिलती है
हवाला
फतावा रज़विया जिल्द 12 पेज 189
🌻🌻🌻🌻🌻🌻
📔 सवाल ,2, किसी को “महात्मा” कह सकते हैं या नहीं
🌻 जवाब ,B, नहीं कह सकते महात्मा का मतलब रूहे आज़म है और रूहे आज़म अफ्ज़लुल मलाइका हज़रत जिब्राईल علیہِ السلام का खास लकब है ,लिहाज़ा किसी काफिर और मुशरिक के लिए ऐसे लफ्ज़ का इस्तेमाल हराम है
📝👉आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा से किसी ने सवाल करते हुवे “महात्मा गांधी” का लफ्ज़ लिखा आप ने तंबीह फरमाते हुवे इरशाद फ़रमाया :- साइल (सवाल करने वाले) ने “महात्मा” लिखा ये हराम है, महात्मा ब माने रूहे आज़म है (यानी महात्मा से रूहे आज़म मुराद लिया जाता है) और ये खास हज़रत जिब्राईल का लकब है
हवाला
फतावा रज़विया जिल्द 15 पेज 101